For Classroom Course

CA इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड

Table of Contents

CA इंटरमीडिएट की परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए छात्रों को परीक्षा के अंतिम दिनों में  पुरे मन से इसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए | पढाई के साथ ही छात्रों को CA इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड भी प्राप्त कर लेना चाहिए | क्युकी बिना प्रवेश पत्र के किसी छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा | प्रवेश कहाँ प्राप्त होता उसके लिए क्या प्रक्रिया होगी उसकी चिंता करने की जरुरत नहीं है | आज के इस आर्टिकल में हम आपको CA इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आर्टिकल के अंत में लिंक दे रहे है उस पर क्लीक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | 

CA इंटरमीडिएट नवंबर 2023 की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है | और परीक्षा के शुरू होने से 21 दिन पहले छात्र CA इंटरमीडिएट का अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है | आपकी सुविधा के लिए आर्टिकल के अंत में आपको ICAI की वेबसाइट का लिंक मिल जायेगा जिस पर जाकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | साथ ही इस आर्टिकल में आप एडमिट कार्ड के डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जान पाएंगे | 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया –

  1. सबसे पहले तो दिए गए लिंक पर क्लीक करें इससे आप सीधे ICAI के पोर्टल पर पहुंच जायेंगे | 
  2. इसके बाद अपने आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें | 
  3. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | 
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट ले लें| 

अगर आप इंग्लिश में मई 2023 की जानकारी जानना चाहते है। तो CA इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड मई 2023 पर क्लिक करे


    Get all the details about the CA Intermediate Course



    अगर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड याद नहीं है तो क्या करें –

    1. सबसे पहले इस आर्टिकल के अंत में दिए गए लिंक पर क्लीक करें | 
    2. लिंक पर क्लीक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा जहा पर फोरगेट पासवर्ड के बटन पर क्लीक करें | 
    3.  इसके बाद एक पॉप अप विंडो खुलेगी जिसमे 3 ऑप्शन दिए होंगे जिससे आप पासवर्ड प्राप्त कर पाएंगे | 
      1. लॉगिन विवरण ईमेल पर भेजें | 
      2. स्क्रीन पर दी गयी जानकारी भरें (SRN + DOB + Security Answer)
      3. स्क्रीन पर दी गयी जानकारी भरें (SRN + Barcode + PIN)
    4. अगर आप पहला विकल्प चुनते है तो आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे मांगी गयी जानकारी आपको भरनी होगी | 
      1. रजिस्ट्रेशन नंबर
      2. मोबाइल नंबर
      3. ईमेल आईडी
      4. सिक्योरिटी क्वेश्चन 
      5. सिक्योरिटी उत्तर
    5. अगर आप दूसरा विकल्प चुनते है तो सामने  खुले पेज में मांगी जानकारी भरें |
      1.  रजिस्ट्रेशन नंबर 
      2. जन्म तारीख 
      3. सुरक्षा प्रश्न
      4. सुरक्षा उत्तर
    6. अगर छात्र तीसरा विकल्प चुनते है तो उन्हें निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी |
      1.  रजिस्ट्रेशन नंबर
      2. एग्जाम एप्लिकेशन बारकोड नंबर
      3. व्यक्तिगत पहचान संख्या (PIN)

    इन सभी जानकारी भरने के बाद आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते है |

     एडमिट कार्ड में दी गयी जानकारी में गलती होने पर- 

    एडमिट कार्ड में निम्लिखित जानकारी दी जाती है जिन्हे इसे प्राप्त करते ही जांचना चाहिए –

    • उम्मीदवार का पूरा नाम
    • परीक्षा की तिथि
    • परीक्षा शहर आवंटित
    • परीक्षण केंद्र का पता
    • रोल नंबर
    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    अगर इन दी गयी जानकारी में किसी तरह की कोई गलती होती है तो इसमें सुधार के लिए ICAI ने दो correction window की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है जिन पर जाकर आप अपने एडमिट कार्ड की गलतियों में सुधार करवा सकते है | इनमे एक करेक्शन विंडो फ्री है और दूसरी करेक्शन विंडो पर 1000 रूपये फीस लगती है | 

    हम उम्मीद करते है की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी | और इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे |

    पढ़े : CA इंटरमीडिएट रिजल्ट के बारे में और CA इंटरमीडिएट पेपर्स

    Share:
    Table of Contents
    Open chat
    1
    Hello
    Can we help you?