For Classroom Course

बोर्ड परीक्षाओं में ध्यान एकाग्र कैसे रखे

Table of Contents

 पढाई के लिए सबसे जरुरी है एकाग्रता | बिना एकाग्रता के आप देर तक  पढाई करने के बाद भी कुछ याद नहीं कर पाएंगे | इसलिए पढाई में एकाग्रता का होना बहुत जरुरी है | खासकर परीक्षा के समय लगातार एक ही विषय को पढ़ना बोरिंग लगने लगता है ऐसे में मन भटकने लगता है | लेकिन परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत होती है | साथ ही जो भी पढ़ें वह भी तुरंत याद हो इसके लिए ध्यान का एकाग्र होना भी जरुरी है | 

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जिनके इस्तेमाल से आप किसी भी बोरिंग सब्जेक्ट को देर तक पढ़ने के बाद भी बोर नहीं होंगे और आपका ध्यान एकाग्र रहेगा| तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में –

पढाई के लिए शांत माहौल चुने – पढाई के लिए सबसे जरुरी है की आप स्थान पर पढाई करें जहा पर थोड़ी शांति हो | कोई आपको डिस्टर्ब ना करें | इसके लिए आप घर में कोई ऐसा कमरा चुन सकते है जहा पर आप इ ही अपना ध्यान पढाई में पूरी तरह लगा सके | अगर आपको घर में वह माहौल नहीं मिल पा रहा है तो आप किसी लाइब्रेरी में भी जा सकते है | 

फोन कर दे बंद –  आज के समय में मोबाइल एकागता भंग करने के सबसे बड़ा कारण बना हुआ है | फोन को साथ रखने से बार बार ध्यान मैसेज पर जाता है | और एक बार फोन को उठा कर देखा तो उसके बाद बहुत सारा समय सोशल मिडिया पर वीडियो और मैसेज देखने में ही चला जाता है | इसलिए अपने पास फोन और इसके अलावा और गैजेट जैसे टैब, लैपटॉप, आईपॉड आदि को अपने से दूर ही रखें | 

केवल एक ही किताब से पढ़ें – एक से अधिक तरह की अध्ययन सामग्री पास रख कर पढाई करने से भी मन भटकता है | इसलिए पढाई करने से पहले यह तय कर लें की आपको किस किताब से पढाई करनी है | उसी किताब को पास रखे और पढाई करें | अधिक अध्ययन सामग्री पास रखने से दिमाग बार बार भटकता है और पढाई में मन नहीं लगता है | 

पढाई किसी अच्छे पार्टनर के साथ करें – अक्सर जब अकेले पढाई करते है तब लगातार पढाई करते हुए बोरियत महसूस होने लगती है | ऐसे में कोई अच्छा पार्टनर मिल जाता है तो पढाई में मन भी लगता है और बोरियत भी महसूस नहीं होती है | साथ ही आप पढाई के बीच में छोटा ब्रेक ले सकते है साथ ही अगर किसी तरह की प्रॉब्लम आने पर अपने पार्टनर के साथ मिलकर उसे सॉल्व कर सकते है |  लेकिन ऐसे पार्टनर के साथ पढाई करें जो की आपकी पढाई में मदद करें ना की आपका ध्यान भटकाए | 

बोलकर पढाई करें – जब भी पढाई करें तब तो केवल मन में बोलकर पढाई ना करते हुए थोड़ा तेज बोलते हुए पढाई करें | कई बार जब आप मन में बोलते हुए पढाई करते है इससे बोरियत होने लगती है और इससे नींद भी आने लगती है | ऐसे में बोलकर पढ़ने से बोरियत नहीं होती और नींद भी नहीं आती और ध्यान भी एकाग्र रहता है और याद भी जल्दी होता है | 

नोट्स बनाकर याद करें – किसी भी विषय को अच्छे से याद करने और ध्यान को एकाग्र रखने के लिए आपको उस विषय के नोट्स बनाकर उसके हिसाब से पढाई करनी चाहिए | छोटे छोटे नोट्स आपको हर टॉपिक को याद रखने में मदद  करते है, और परीक्षा के वक्त कम समय में ही आप सब्जेक्ट का पूरी तरह रिवीजन कर पाएंगे | और परीक्षा के वक्त ये नोट्स आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे |

अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें – जब तक भी आप अपने गोल पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे तब तक आप ना तो अच्छी पढाई कर पाएंगे क्युकी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखने से आप पुरे मन से उसे पाने में जुट जाते है | इसलिए जब भी आपका ध्यान भटके तब ही आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें की आपको क्या पाना है | ऐसा सोचकर फिर एक बार आपका मन एकाग्र होगा और आप उसे पाने में जुट जायेंगे | 

अपना टाइम टेबल बनायें – एक अच्छा डेली रूटीन आपके ध्यान को अधिक केंद्रित करने में मदद करता है | टाइम टेबल बनाकर पढाई करने से आप अपने सभी कामों को ख़त्म कर अपनी पढाई के लिए अधिक से अधिक टाइम निकाल पाते है, और रूटीन के हिसाब से पढाई करने से आपका ध्यान भी पढाई में अच्छे से लगता है | 

छोटे छोटे ब्रेक लेकर पढाई करें – लगातार पढाई बोरिंग होने लगती है | इसलिए 2 से 3 घंटे पढाई के बाद 20 से 30 मिनिट का ब्रेक आपके माइंड को फ्रेश कर देता है | इसलिए एक साथ लम्बी पढाई करने से ध्यान भंग होने लगता है | इसलिए पढाई के बीच में छोटे छोटे ब्रेक ले और उसके बाद फ्रेश माइंड के साथ वापिस पढाई में लग जायें | 

मैडिटेशन और योग करें – योग और मैडिटेशन ध्यान को एकाग्र बनाने में बहुत ही फायदेमंद है | रोजाना योग और मैडिटेशन करने से आप शांत रहेंगे आप अपने ध्यान को केंद्रित कर पाएंगे | मेडिटेशन के लिए आपको हर बार पढाई के समय इसे करने की जरुरत नहीं है | मेडिटेशन के लिए दिन में एक बार 15 से 20 मिनिट के लिए मैडिटेशन करें | मैडिटेशन के लिए शुरुआत में अपने श्वांस पर ध्यान केंद्रित करें इससे आपको ध्यान केंद्रित करने  में आसानी होगी | 

हम उम्मीद करते है ये सभी उपाय आपके ध्यान को एकाग्र करने में लाभकारी होंगे | और आप अच्छे से पढाई कर पाएंगे | और आप बोर्ड की पढाई में अच्छे नंबर हासिल कर पाएंगे | अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर लिख सकते है | 

 

Share:
Table of Contents
Open chat
1
Hello
Can we help you?